फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   sdm angry about disarrangement in godhala

गोशालाओं में अव्यवस्थाओं पर नाराज हुए एसडीएम

Sun, 08 May 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
sdm angry about disarrangement in godhala
पाटन। एसडीएम गोशालाओं में फैली अव्यवस्था पर खासा नाराज दिखे। उन्होंने जिम्मेदारों की जमकर क्लास लगाई। पशु चिकित्सकों और ग्राम विकास अधिकारियों को सुधरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

समाधान दिवस के बाद एसडीएम अजीत जायसवाल ने राजस्व लेखपालों, ग्राम विकास अधिकारियों, पशुधन प्रसार कर्मियों और पशु चिकित्सकों को रोकने के निर्देश दिए। समूचे तहसील क्षेत्र की गोशालाओं की बदहाल स्थिति पर उन्होंने एक-एक करके सभी की क्लास ली। मामला उस समय और गर्म हो गया जब पशु चिकित्सकों की बारी आई।
विज्ञापन

एसडीएम ने गोशालाओं का विवरण और उनमें बंद मवेशियों की संख्या की जानकारी ली। मौके पर उपस्थित पांच पशु चिकित्सकों में से कोई भी संख्या नहीं बता सके।
एसडीएम ने सभी को कड़ी फटकार लगाते हुए नियमित रूप से गोशालाओं का निरीक्षण करने और बीमार मवेशियों का समुचित उपचार करने की चेतावनी दी।
राजस्व लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी और पशु चिकित्सक तीनों को नियमित अपने खंड विकास अधिकारी और स्वयं के पटल को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए। एसडीएम अजीत जायसवाल ने स्पष्ट रूप से शासन और जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में गड़बड़ी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed