फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   School manager dies from Corona, 17 infected

कोरोना से स्कूल प्रबंधक की मौत, 17 संक्रमित

Sun, 13 Sep 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
School manager dies from Corona, 17 infected
आसीवन में कोरोना संकमित मरीज मिलने के बाद कोविड अस्पताल ले जाते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोरोना से शहर के एक स्कूल प्रबंधक की मौत हो गई। वहीं, कांशीराम कॉलोनी स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र के लैब टेकभनीशियन सहित 17 की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला अब्बासबाग निवासी 75 वर्षीय स्कूल प्रबंधक की तबीयत शुक्रवार को सुबह अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें कार्डियोलॉजी में दिखाया। वहां डॉक्टर ने दवा देकर वापस भेज दिया। हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच कराई तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। परिजनों ने सीएमओ से रेफर लेटर बनवाकर एंबुलेंस से दिल्ली के मैक्स अस्पताल ले जा रहे थे। इटावा जिले में सैफई के पास उनकी मौत हो गई। कोविड गाइडलाइन के अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों के साथ परिजन अंतिम संस्कार के लिए उन्हें कानपुर के भैरोघाट ले गए लेकिन वहां विद्युत शवदाह गृह में खराबी होने से शव को लेकर शुक्लागंज आए। यहां भी विद्युत शवदाह गृह की मशीन खराब होने से शव को जलाया गया।
विज्ञापन

रैपिड एंटीजेन किट से हुई जांच में बंगरमऊ के रबड़ी गांव में 80 साल की वृद्धा, मियागंज के आसीवन में हुई जांच में बड़ी बाजार निवासी 25 साल का युवक, बम्हनाखेड़ा की 40 साल की महिला, औरास के सरौंद गांव में 20 साल की युवती, मौरावां में 55 साल का अधेड़ व 30 साल का उसका बेटा, बीघापुर में 32 साल का युवक, सुमेरपुर में 25 साल का युवक, नवाबगंज में 36 साल का युवक, शहर के पुरानी बाजार में 35 व 38 साल के दो युवक, कांशीराम कॉलोनी अस्पताल में तैनात लैब टेकभनीशियन व जिला अस्पताल में 2, ट्रूनेट से जांच में 25 साल का युवक, अन्य लैब से 2 संक्रमित आए हैं। संक्रमितों में 7 को होम आइसोलेट व 10 मरीजों को अलग-अलग कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ बोले
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना से वृद्ध की मौत हुई है। वहीं, 17 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें 7 को होम आइसोलेट व 10 को बिछिया व नवाबगंज के श्रीराममूर्ति कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिले में अब तक 2529 संक्रमित
जिले में अब तक 2529 संक्रमित मिल चुके हैं। स्वस्थ होने पर 1607 को घर भेजा जा चुका है। 866 का इलाज चल रहा है। इसमें 56 की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 78 प्रवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed