फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   School gate fell on child, death, brother injured

प्राथमिक स्कूल का खंभा सहित गिर गेट, बच्चे की मौत, बड़ा भाई घायल

Fri, 02 Sep 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
School gate fell on child, death, brother injured
पाटन (उन्नाव)। सुमेरपुर ब्लॉक के मुबारकपुर गांव स्थित प्राथमिक स्कूल के खुले गेट पर झूला झूल रहे बच्चों पर गेट और खंभा गिर गया। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। उसके बड़े भाई की हालत गंभीर है। परिजनों ने गेट पर शव रखकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। मृतक पास के गांव स्थित कान्वेंट स्कूल में कक्षा दो का छात्र था।
विज्ञापन

मुबारकपुर गांव स्थित प्राथमिक स्कूल के बाहर बुधवार को गणेश पूजन का पंडाल लगाया गया था। गांव के कई बच्चे वहीं खेल रहे थे। खेल-खेल में सियाराम कोरी का बेटा यश (8) व बड़ा भाई अंश (12) स्कूल के खुले गेट पर चढ़कर झूलने लगे। इसी दौरान जर्जर खंभा, गेट सहित टूटकर यश और अंश पर जा गिरा। हादसे में यश की घटनास्थल पर मौत हो गई। अंश घायल हो गया। हादसे के बाद परिजन शव को स्कूल के गेट पर रखकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहरीर देने और सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि मृतक के चाचा सुखराम ने घटना की सूचना तहरीर दी है। कोई आरोप नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------------------------
दो साल पहले खंभे की मरम्मत कर लगाया गया था गेट
पाटन। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुनेश सिंह ने बताया कि स्कूल की चहारदीवारी का निर्माण पूर्व ग्राम प्रधान संजय सिंह ने कराया था। उसी दौरान खंभे की मरम्मत करने के बाद गेट लगाया गया था। आरोप है कि उस समय निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई । जिसके चलते ये हादसा हुआ है। मृतक दो भाई थे। पिता सियाराम सूरत में नौकरी करते है। घर पर मां मिथलेश कुमारी के साथ बच्चे रहते थे और कान्वेंट स्कूल में पढ़ाई करते थे। एक बच्चे की मौत और दूसरे के घायल होने की खबर पिता को दे दी गई है। परिजनों के मुताबिक वह गांव आ रहे हैं। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रस्सी से बांधा गया गेट, हादसे का खतरा
कई महीने से जुगाड़ से चलाया जा रहा काम
जिले में एक सप्ताह में ऐसी दूसरी घटना
बीघापुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में संचालित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय का गेट कई महीने से टूटा है। गेट को रस्सी से बांध कर काम चलाया जा रहा है। गेट को न छुए की सूचना लिखकर जिम्मेदारों ने अपना पल्ला झाड़ लिया है।

हालत यह है कि गेट के एक पल्ले को रस्सी से बांधकर किसी तरह टिकाया गया है। स्कूल में 83 छात्र व 61 छात्राएं पंजीकृत हैं। छात्रों को गेट न छूने की सलाह दी गई है। 26 अगस्त को औरास में एक निजी विद्यालय का गेट टूटकर गिरने से हुई बच्चे की मौत के बाद गुरुवार को हुई इस घटना से इस विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक चिंतित हैं। खंड शिक्षाधिकारी सुचि गुप्ता मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है। बताया कि शिक्षकों से जानकारी कर उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed