फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   save elder brother but self died

बड़े भाई को बचाया, खुद दी जान

Wed, 13 Apr 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
save elder brother but self died
नवाबगंज (उन्नाव)। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के सराय गोविंद गांव में युवक ने करंट की चपेट में आए बड़े भाई को बचाने में जान गंवा दी। झुलसे बड़े भाई का कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना नाही अंतर्गत गांव बालेमऊ निवासी रिजवान (20) व उसका बड़ा भाई इरफान (25) कंबाइन मशीन से सरायगोविंद निवासी राकेश बाजपेई की गेहूं की फसल काटने गए थे। सोमवार देरशाम दोनों भाई व कपिल फसल काटकर वापस जा रहे थे तभी खेत के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन के टूटे पड़े तार की चपेट में इरफान आ गया था। करंट लगने से वह छटपटाने लगा तो रिजवान उसे छुड़ाने की कोशिश करने लगा। इस दौरान करंट का तेज झटका रिजवान को लगा और उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं इरफान को हैलट में भर्ती कराया गया है। एसओ पवन सोनकर ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। खेत मालिक राकेश बाजपेई ने परिजनों को मृतक के अंतिम संस्कार के लिए 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है।
विज्ञापन

अजगैन सबस्टेशन के एसडीओ पुनीत निगम ने बताया कि क्षेत्रीय कर्मचारियों ने घटना की सूचना दी है। मामले की जांच के लिए विद्युत सुरक्षा निदेशालय को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed