{"_id":"69c039d09b5378976e07d2d7","slug":"sarauti-defeated-nadauha-team-by-seven-wickets-unnao-news-c-221-1-uno1023-147273-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सरौती ने नदौहा टीम को सात विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सरौती ने नदौहा टीम को सात विकेट से हराया
विज्ञापन
फोटो-19-मैच में शाट लगाता बल्लेबाज। स्रोत: आयोजक।
असोहा। नवाबगंज ब्लॉक के ढकिया मैदान में चल रही मिर्जापुर प्रीमियर लीग प्रतियोगिता में रविवार को सरौती व नदौहा टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें सरौती टीम ने नदौहा को सात विकेट से हराकर अगले राउंड में जगह बनाई।
सरौती टीम ने टॉस जीतकर नदौहा टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। नदौहा टीम ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट खोकर 112 रन बनाए। इसमें उमेश सिंह ने 39 और अतुल सिंह ने 24 रनों का योगदान दिया। सरौती के कप्तान मनीष मौर्य ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
बल्लेबाजी करने उतरी सरौती टीम के मनीष मौर्य ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में नाबाद 81 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। टीम ने आठ ओवर एक गेंद में तीन विकेट खोकर मैच में जीत दर्ज की। बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मनीष मौर्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यहां हरेश्याम कुशवाहा, रामजी, विजयपाल, रूपचंद्र मौर्य, अरुण रावत, रामचंद्र, जसपाल आदि रहे।