{"_id":"688a77c625aeaff7e10e3162","slug":"santu-won-the-decisive-wrestling-became-dangal-kesari-unnao-news-c-221-1-sknp1055-134790-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: संतू ने जीती निर्णायक कुश्ती, बने दंगल केसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: संतू ने जीती निर्णायक कुश्ती, बने दंगल केसरी
Thu, 31 Jul 2025 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
मौरावां (उन्नाव)। ब्लाक हिलौली के गांव हड़हरा में मंगलवार को नागपंचमी पर आयोजित हुए पारंपरिक दंगल में पहलवानों ने खूब दांवपेच आजमाए। पहलवान संतू ने निर्णायक कुश्ती जीतकर दंगल केसरी का खिताब अपने नाम किया। दंगल प्रतियोगिता में पहला मुकाबला राजाखेड़ा इंद्रराज और मदाखेड़ा के पहलवान विशाल के बीच हुआ। कुश्ती में इंद्रराज ने जीत दर्ज की। इसके बाद भाटनखेड़ा के रितिक और हिलौली के राधेश्याम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।
कड़े मुकाबले में राधेश्याम ने रितिक को पटखनी दी। लउवा के आशीष और रितिक के बीच कांटे की टक्कर हुई। इस मुक़ाबले में रितिक ने जीत दर्ज की। निर्णायक कुश्ती मदाखेड़ा के संतू और राजाखेड़ा के अनिल कुमार के बीच हुई।इसमें संतू ने अनिल को चित्त करके कुश्ती जीत ली। सभी पहलवानों को नकद पुरस्कार दिया गया।
इस दौरान रामकुमार यादव, सुरेश साहू, बच्चू, रामखेलावन तिवारी, कल्लू मिश्रा, बउवा साहू, बरखंडी यादव, मनोज गौतम, सरवन व राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।