फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   sansad wityness win

सांसद के जिद की जीत, पूर्व सांसद की शिकस्त

Fri, 11 Mar 2022 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
sansad wityness win
भगवंतनगर से नवनिर्वाचित विधायक आशुतोष शुक्ला को माला पहनाते सांसद साक्षी महाराज। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। भगवंतनगर में इसबार वर्तमान और पूर्व सांसद की जिद का भी इम्तिहान था। दोनों ने पार्टी में जिद कर अपने-अपने चहेते को टिकट दिलाया। चुनाव जिताने के लिए पूरा जोर लगा दिया। नतीजे सामने आए तो वर्तमान सांसद के जिद की जीत हुई।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ह्रदयनरायाण दीक्षित की सीट पर प्रत्याशी उतारने के लेकर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने चहेते आशुतोश शुक्ला को टिकट दिलाने की जिद ठान ली थी। उन्होंने लखनऊ से दिल्ली तक उनके लिए पैरवी की।
विज्ञापन

अखिरकार पार्टी ने उनकी बात रखी और आशुतोष को प्रत्याशी घोषित किया। वहीं सपा नेता व पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने साथ में कांग्रेस छोड़कर आए अंकित परिहार को टिकट दिलाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। सपा ने टिकट घोषित किया तो पार्टी में ही विरोध शुरू हो गया। चुनाव के दौरान कई बार सपा के जिला व प्रदेश कार्यालय तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और पुतले जलाए थे। गुरुवार को चुनाव के नतीजे आए तो भाजपा सांसद की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं पूर्व सांसद को निराशा हाथ लगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास वाद की जीत : सांसद
उन्नाव। जिले व प्रदेश में विकास वाद की जीत हुई है और परिवार वाद व जातिवाद की हार हुई है। यह बात सांसद साक्षी महाराज ने कही।
उन्होंने बताया कि गर्व की बात है कि जिले में पहली बार भाजपा ने सभी सीटों पर धमाकेदार जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed