फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Sanitation campaign will run in 55-hour weekly detention in unnao

उन्नाव : 55 घंटे की साप्ताहिक बंदी में चलेगा सफाई अभियान

Thu, 16 Jul 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sanitation campaign will run in 55-hour weekly detention in unnao
उन्नाव। कोविड-19 एवं संचारी रोगों की वर्तमान स्थिति को देखते हुए इसके प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रत्येक शुक्रवार रात्रि 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक शहरी व ग्रामीण हाट बाजार, गल्ला मंडी व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इस दौरान सभी शासकीय कार्यालय (आवश्यक सेवाओं एवं बैंकों को छोड़कर) भी बंद रहेंगे। शेष दिवसों में बाजार खुलने का समय सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

सप्ताह के अन्य दिनों में होने वाली साप्ताहिक बंदी भी शनिवार/रविवार को ही रखी जाएगी। शनिवार, रविवार के दिन को जो साप्ताहिक बाजार लगाए जाते हैं, उन्हें सोमवार से शुक्रवार के मध्य किसी भी दिन लगाया जा सकता है। समस्त धार्मिक स्थल इस अवधि में सोशल डिस्टेंसिंग एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी प्रतिबंधों के पालन सुनिश्चित करते हुए खुले रहेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्थित समस्त औद्योगिक कारखाने जिनमें आईटी तथा आईटीईएस (आईटी इनेबल्ड सर्विसेज) से जुड़े उद्योग भी सम्मिलित हैं चलते रहेंगे। सभी औद्योगिक इकाइयों में कोविड हेल्प डेस्क भी अनिवार्य रूप से स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य एवं चिकित्सीय सेवाएं व आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पूर्व की भांति खुली रहेंगी। इन सेवाओं में कार्यरत व्यक्तियों, कोरोना वारियर, स्वच्छताकर्मी व डोर स्टेप डिलीवरी से जुड़े व्यक्तियों के आने-जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। रेलवे तथा राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों का आवागमन पूर्व की भांति जारी रहेगा।
रेलों से आने वाले यात्रियों के आवागमन के लिए बसों की व्यवस्था की जाएगी। मालवाहक वाहनों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर परिवहन जारी रहेगा एवं इनके किनारे स्थित पेट्रोलपंप एवं ढाबे पूर्ववत खुले रहेंगे। इस अवधि में सफ ाई एवं स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इनसे संबंधित कार्यालय भी खुले रहेंगे।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 संचारी रोग सर्विलांस टीम के माध्यम से प्रत्येक घर में रहने वाले सभी सदस्यों की व्यापक मेडिकल स्क्रीनिंग व सर्विलांस का अभियान चलता रहेगा। इन कार्यों में लगे हुए समस्त कोरोना वारियर, अधिकारी/कर्मचारियों को उनके पहचान पत्र के आधार पर आने-जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। एक्सप्रेस-वे, बड़े पुल एवं सड़कें आदि प्रोजेक्ट जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed