फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Sanaata, police stationed in village, killed by former head of Unnao

उन्नाव में पूर्व प्रधान की हत्या से गांव में सन्नाटा, पुलिस तैनात

Sat, 06 Jul 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sanaata, police stationed in village, killed by former head of Unnao
गांव में तैनात पुलिस । - फोटो : UNNAO
उन्नाव। वर्षों से चल रही मुकदमेबाजी और सुलह का दबाव न मानने पर बिहार थाना क्षेत्र के छांछीराई खेड़ा गांव में की गई पूर्व प्रधान की हत्या के बाद से सन्नाटा पसरा है। कानपुर के हैलट में भर्ती उसकी पत्नी की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह पूर्व प्रधान अपनी पत्नी के साथ बाइक से ब्लॉक मुख्यालय जा रहे थे। गांव में ही रहने वाले महेंद्र सिंह व उसके भाई नागेंद्र ने विवाद के बाद कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी थी। पति को बचाने में पत्नी भी घायल हो गई थी। पूर्व प्रधान की पत्नी ने बताया कि उनके और महेंद्र व उनके भाइयों के बीच करीब 13 साल से मुकदमेबाजी चल रही है। 2107 में उसने महेंद्र के भाई सोनू सिंह सहित दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में सोनू अभी जेल में है। महेंद्र व नागेंद्र मुकदमों में सुलह का दबाव बना रहे थे। दबाव न मानने पर पति की हत्या कर दी। चेहरे व गर्दन पर कुल्हाड़ी के गहरे घाव होने से उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। पूर्व प्रधान के शव का शुक्रवार शाम को उनके ही खेत में अंतिम संस्कार कर दिया गया। भाई ने अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

बिहार एसओ अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गांव में एहतियात के तौर पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया कि नामजद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 साल पहले शुरू हुई दुश्मनी, लगी मुकदमों की झड़ी
पूर्व प्रधान और हत्यारोपियों ने एक दूसरे के खिलाफ जब भी मौका मिला मुकदमा दर्ज करा दिया। पूर्व प्रधान ने 1995 में हिस्ट्रशीटर महेंद्र व उसके पिता के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद दोनों के बीच मुकदमे दर्ज कराने की होड़ लग गई। पूर्व प्रधान पर पांच जबकि अलग अलग तहरीर पर महेंद्र के खिलाफ 9, भाई नागेंद्र के खिलाफ 8 और सोनू पर 9 मुकदमे दर्ज कराए गए। पुलिस, महेंद्र व उसके भाई सोनू की हिस्ट्रीशीट भी खोल चुकी है। आरोपी जब भी जमानत पर जेल से बाहर आते कोई न कोई विवाद होता और मुकदमा दर्ज हो जाता। वर्ष 2017 में दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे में सुलह का दबाव न मानने पर पूर्व प्रधान को कई बार धमकी भी दी गई थी।

बंद रहा कच्चे मार्ग का निर्माण
गुरुवार को पूर्व प्रधान की रास्ते में जहां हत्या की गई पास में ही ग्राम पंचायत द्वारा मनरेगा के तहत कच्चे मार्ग का निर्माण कराया जा रहा था। 12 मजदूर काम कर रहे थे। घटना के बाद शुरू हुई पुलिस की पूछताछ के बाद शुक्रवार को मजदूर काम पर नहीं गए। ग्रामीणों के मुताबिक पूर्व प्रधान ने मनरेगा के काम में अपने कुछ श्रमिकों को लगाने की बात भी कही थी। घटना के दूसरे दिन काम बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed