फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Salary of teacher accused of beating girl student with shoe stopped

Unnao News: छात्रा को जूते से पीटने के आरोपी शिक्षक का वेतन रोका

Mon, 22 May 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 22 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Salary of teacher accused of beating girl student with shoe stopped
फालोअप
विज्ञापन

छात्रा को जूते से पीटने के आरोपी शिक्षक का वेतन रोका
जांच में बीईओ को नहीं हुई छात्रा को जूते से मारने की पुष्टि
तीन सदस्यीय जांच टीम की रिपोर्ट का इंतजार, पुलिस की तफ्तीश भी जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर चौरासी। विकासखंड के अख्त्यारपुर प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को कक्षा दो की छात्रा को जूते से पीटने के आरोपी शिक्षक का बीएसए ने वेतन रोक दिया है। बीईओ की जांच में जूते से मारने की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं बीएसए की तीन सदस्यीय जांच टीम और पुलिस की जांच जारी है। अख्त्यारपुर निवासी मो. ताहिर ने प्रधान शिक्षक गौरव पर कक्षा दो में पढ़ने वाली छह साल की बेटी जेबा को पुट्टी की बोरी न उठा पाने पर जूते से मारने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिक्षक ने आरोप को गलत बताते हुए जेबा को गिरने से चोट लगने की बात कही थी। बीईओ मनींद्र कुमार की जांच में छात्रा को शिक्षक द्वारा जूते से मारने की पुष्टि नहीं हुई। वहीं बीएसए संजय तिवारी ने फतेहपुर चौरासी बीईओ की रिपोर्ट स्पष्ट न होने से नए सिरे से जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। कमेटी में बीईओ नगर क्षेत्र, मियागंज व बांगरमऊ को शामिल किया गया है। बीएसए ने टीम को जल्द जांच करके रिपोर्ट देेने का आदेश दिया है। वहीं थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि इस मामले की विवेचना एसआई विमलकांत गोयल कर रहे हैं। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


मामले को तूल देना गलत
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से गुरु-शिष्य की परंपरा को आघात पहुंचता है। शिक्षक का बच्चों से पिता-पुत्र का संबंध होता है। विद्यालय में अनुशासन आवश्यक है। किसी बच्चे को चोट लग गई तो उसे इतना तूल नहीं देना चाहिए कि पवित्र संबंध पर प्रश्न चिन्ह लगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed