फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   saffafa karobari ke ghar chori

Unnao News: सराफा व्यवसाई के घर से चोर उठा ले गए अलमारी

Thu, 29 Dec 2022 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
saffafa karobari ke ghar chori
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के बाजी खेड़ा गांव में सराफा व्यवसायी के घर को चोरों ने डेढ़ लाख रुपये और पांच लाख के जेवर रखी अलमारी उठा ली। अनुमान जताया जा रहा है कि घर वाले न उठें इसके लिए चोरों ने नशीला स्प्रे किया होगा। सुबह गृहस्वामी को चोरी की जानकारी हुई। खोजी कुत्ते की मदद से पुलिस ने घर से करीब 200 मीटर दूर जंगल से खाली अलमारी बरामद की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बाजीखेड़ा गांव निवासी दिनेश सोनी सराफा व्यवसायी हैं। मंगलवार रात घर में पत्नी ऊषा देवी और बेटे राजवंश के साथ कमरे में सो रहे थे। बेटी ऋचा दूसरे कमरे में लेटी थी। तीसरा बेटा आदित्य घर से थोड़ी दूरी पर बने दूसरे घर में सो रहा था। छत के रास्ते घर अंदर दाखिल हुए चोरों ने गैलरी में लोहे के दरवाजे में लगा इंटरलॉक भी तोड़ दिया। बेटी के कमरे में रखी चार फीट ऊंची लोहे की अलमारी उठा ले गए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब छह बजे दिनेश की आंख खुली तो दरवाजा खोला। बाहर से कुंडी लगी देख उसे शक हुआ और बेटी को आवाज लगाई। गैलरी में लगे दरवाजे का बेलन बाहर की ओर बंद होने से वह कमरे तक नहीं पहुंच सकी। बाद में पीड़ित ने दूसरे घर में सो रहे बेटे को फोन कर जानकारी दी। बेटे के आने के बाद घर के दरवाजे खुल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के कमरे में रखी अलमारी गायब देख पीड़ित परेशान हो गया। चोरी की सूचना पर कोतवाल और सीओ विक्रमाजीत सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। खोजी कुत्ते के साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम बुलाई गई। खोजी कुत्ता घर से 200 मीटर दूर पीड़ित की खेत की ओर गया, वहां टूटी अलमारी पड़ी मिली। पुलिस को अलमारी से चांदी के कुछ जेवरात भी मिले हैं।
पुलिस ने पास में ही संचालित एक स्कूल में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला। पीड़ित ने बताया कि रात 1:30 बजे साथ सो रहे बेटे की आंख खुली थी। तब तक सब सही था। उसके बाद घटना को अंजाम दिया गया।

कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना में कोई परिचित जो घर के अंदर तक आता-जाता रहा है वह भी शामिल है। चोरी करने वाला जनता था कि अलमारी किस कमरे में रखी है। घर वालों की नींद न टूटे इसके लिए नशीला स्प्रे भी किया गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed