फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Running Officer on the information of cold death in Kakora

ककरौरा में ठंड से मौत की सूचना पर दौड़े अधिकारी

Sat, 08 Dec 2018 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sat, 08 Dec 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
Running Officer on the information of cold death in Kakora
शिवपाल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
सफीपुर ककरौरा गांव में वृद्ध की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। परिजनों व ग्रामीणों ने ठंड से मौत होने की बात कह हंगामा काटा। सूचना पर अधिकारी गांव पहुंचे। तहसीलदार की जांच में बीमारी से मौत की पुष्टि हुई। तहसीलदार ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो परिजनों इन्कार कर दिया। तहसीलदार ने परिजनों को आवास व आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।  
विज्ञापन


सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के ककरौरा निवासी शिव सागर (55) पुत्र रामपाल कई दिनों से बीमार था। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के हंगामा करने पर ग्राम प्रधान चंद्र प्रकाश ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पत्नी ममता ने बताया कि उनके पास रहने को घर नहीं है। तिरपाल के सहारे वह जिंदगी गुजार रही है। ठंड की वजह से उनके पति की मौत हुई। परिजनों ने आवास व आर्थिक मदद की मांग की। ठंड से वृद्ध की मौत की सूचना मिलते ही तहसीलदार नरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्राम प्रधान चंद्र प्रकाश यादव ने आर्थिक मदद देकर अंतिम संस्कार के लिए शव नानामऊ घाट भेजा। ग्राम प्रधान ने बताया कि आवास योजना की पात्रता सूची में शिवसागर का नाम शामिल है। एसडीएम कृपाशंकर यादव ने बताया कि शिवसागर की मौत बीमारी से हुई है। तहसीलदार को जांच के लिए भेजा गया था। परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना व मुख्यमंत्री राहत कोष से लाभ दिलाया जाएगा। मृतक आश्रितों को आवास योजना भी लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन


जमीन गिरवी रख की थी बेटी की शादी
मृतक शिवसागर की पत्नी ममता ने बताया कि बड़ी बेटी पारुल की शादी दो वर्ष पूर्व की थी। गरीबी की वजह से उन्हें एक बीघा जमीन गिरवी रखनी पड़ी थी। ममता ने बताया कि पति बड़ी मुश्किल से बेटी ऊषा (19), पलक (8) और बेटा अर्पित (10) का लालन पोषण कर रहे थे। पति की मौत के बाद वह कैसे सबका लालन पोषण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंयुवा ने दी दस हजार की आर्थिक मदद
हिंदू युवा वाहिनी के लखनऊ मंडल प्रभारी धीरेंद्र प्रताप व सफीपुर प्रभारी अनूप ने शिवसागर के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को दस हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। मंडल प्रभारी धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि भविष्य में भी परिजनों को मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed