फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Ruckus at DIOS office for appointment

नियुक्ति के लिए डीआईओएस कार्यालय में हंगामा

Thu, 18 Nov 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ruckus at DIOS office for appointment
नियुक्ति पत्र न मिलने पर डीआईओएस कार्यालय के बाहर हंगामा करते टीजीटी व पीजीटी के शिक्षक। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। टीजीटी (ट्रेेंड ग्रेजुएट टीचर) व पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) की आयोग से नियुक्ति के बाद अब वह जिले स्तर पर नियुक्ति पत्र के लिए भटक रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि उनका स्कूल भी आवंटित हो चुका है लेकिन उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिया जा रहा है। गुरुवार को अभ्यर्थियों ने डीआईओएस कार्यालय में हंगामा किया। आरोप है कि कार्यालय के चक्कर लगाते 18 दिन हो गए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

टीजीटी व पीजीटी परीक्षा का 26 अक्तूबर को परिणाम आने के बाद अलग-अलग विषयों के लिए 150 शिक्षकों की नियुक्ति जिले में हुई है। इसमें टीजीटी के 97 शिक्षक व 53 शिक्षक पीजीटी के हैं। अभ्यर्थियों को 3 अक्तूबर को कॉलेज का भी आवंटन कर दिया गया है लेकिन डीआईओएस स्तर से उन्हें अभी तक नियुक्ति नहीं मिली हैं।
विज्ञापन

टीजीटी अभ्यर्थियों में सरस्वती, शुभ्रा पांडेय, अनामिका, अंकिता मिश्रा व पीजीटी अभ्यर्थियों में आकांक्षा व संदीप ने बताया कि 9 नवंबर के बाद से हम सभी लोगाें ने अपने अभिलेख जमा कर दिए हैं। उसकी रिसीविंग तक नहीं दी गई। हम लोग रोजाना कार्यालय के चक्कर लगा रहे लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। कार्यालय स्तर से कोई नोटिस भी चस्पा नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस राजेंद्र पांडेय ने बताया कि जिले में हाईकोर्ट के आदेश पर 30 तदर्थ शिक्षकों की तैनाती है। इन शिक्षकों की नियुक्ति के बाद उनकी सेवा समाप्ति होगी। ऐसे शिक्षकों को सूचना मंगवाने में देरी हो रही है। फिलहाल 19 नवंबर से जीआईसी में इन शिक्षकों की काउंसलिंग शुरू कराई जाएगी। साथ ही अभिलेखों के सत्यापन की प्रक्रिया भी शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed