{"_id":"f9b90053878294fdbabeeb51f5603d41","slug":"rti-been-wandering-for-years-litigant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीआई सूचना के लिए सालों से भटक रहे वादकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीआई सूचना के लिए सालों से भटक रहे वादकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 20 Dec 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में राज्य सूचना आयुक्त अरविंद बिष्ट के सामने वादकारियों ने शिकायतों की झड़ी लगी दी। कोई दो साल से सूचना के लिए भटक रहा है तो एक साल से।
विज्ञापन
जनसूचना अधिकारी लगातार वादकारियों को टरका रहे हैं। सूचना आयुक्त ने इसे गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को बुलाया।
उन्होंने वादियों और जनसूचना अधिकारियों को सामने बुलाकर वार्ता कराई और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। दूसरे दिन सूचना आयुक्त ने 115 वादों की सुनवाई की। हालांकि शुक्रवार को वादकारी कम अधिकारी ज्यादा मौजूद रहे।
विज्ञापन
नवाबगंज के अतुल ने वर्ष 2012 में अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत से कुछ बिन्दुओं पर सूचना मांगी थी। दो साल बीतने के बाद भी अतुल को सूचना नहीं मिली। हारकर उसे आयोग की शरण ली।
विज्ञापन
शुक्लागंज के राहुल वर्मा ने एक साल पहले वर्ष 2013 में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से कुछ बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। एक साल बीत गया लेकिन अभी तक राहुल को किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल पाई।