फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Roza Iftar get to Sawab

रोजा इफ्तार कराने से मिलता सवाब

Fri, 26 Jun 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 26 Jun 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Roza Iftar get to Sawab

बांगरमऊ। नगर के मोहल्ला नसीम गंज स्थित मस्जिद फारुके आजम में जमीअत अहले हदीस की ओर से सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन हुआ। मगरिब की नमाज अदा करने के बाद अमन और भाई चारे की दुआ मांगी गई।

विज्ञापन


मस्जिद के इमाम हाफिज सिराज सल्फी ने कहा कि जिस तरह रोजा रखने का बड़ा अज्रो सवाब है, उसी तरह रोजा इफ्तार कराने का भी बहुत बड़ा सवाब है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपसी भेदभाव समाप्त होते ही है, साथ ही भाईचारा कायम होता है।
विज्ञापन


कहा कि आपसी भाईचारा अल्लाह को बहुत ही पसंद है। इफ्तार के बाद हाफिज ने मगरिब की नमाज अदा कराई और बाद में नमाज मुल्क में अमन चैन और भाईचारे की दुआ की। कार्यक्रम के आयोजक चांद मोहम्मद उर्फ चंदू ने इफ्तार में आए सभी रोजेदारों का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजा इफ्तार में आजाद मास्टर, मोहम्मद सलीम, मुरसलीन खां, डा. चांद बाबू, नसीम अंसारी, वकील अहमद, बाबू मियां, अफ्सार हाशमी, शमसुल अंसारी सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए।  इसीक्रम में मोहल्ले के वकील खां तेल वाले ने भी सामुदायिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया। जिसमें बसपा नेता इजहार खां गुड्डू, खलील अहमद, अब्दुल कादिर, अशफाक अहमद उर्फ फौजी, इब्राहिम आदि रोजेदार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed