{"_id":"6769ac91f6a8719eae0b2c85","slug":"route-diversion-again-at-sonic-turn-vehicles-moved-from-one-lane-speed-slowed-down-unnao-news-c-221-1-sknp1055-124490-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सोनिक मोड़ पर फिर रूट डायवर्जन, एक लेन से निकले वाहन, थमी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सोनिक मोड़ पर फिर रूट डायवर्जन, एक लेन से निकले वाहन, थमी रफ्तार
विज्ञापन
सोनिक। हाईवे पर निर्माणाधीन अंडरपास के लिए दूसरी लेन पर गर्डर रखने का काम सोमवार से शुरू हुआ। इस कारण सोनिक मोड़ से फिर रूट डायवर्जन लागू रहा। एक ही लेन से दोनों तरफ के वाहन निकलने से जाम के हालात बने रहे। लोग जाम में फंसकर परेशान रहे। वहीं, कार्यदायी संस्था ने 20 जनवरी तक काम पूरा करने का दावा किया है।
मेरठ से प्रयागराज के बीच बन रहा गंगा एक्सप्रेसवे जनपद के 76 गांवों से निकल रहा है। इस समय एक्सप्रेसवे का काम तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोनिक मोड़ के पास अंडरपास निर्माणाधीन है। इस अंडरपास पर दोनों लेन पर कुल 32 गर्डर रखे जाने हैं।
पूर्व में लखनऊ जाने वाली लेन पर कार्यदायी संस्था ने गर्डर रखने का काम 20 अक्तूबर से शुरू किया था। इस कार्य को पूरा करने के लिए पांच नवंबर तक रूट डायवर्जन लिया गया था। हालांकि तय समय पर काम पूरा नहीं हो सका लेकिन डायवर्जन 20 नवंबर तक जारी रहा था।
विज्ञापन
इस समय में मात्र एक ही लेन पर 16 गर्डर रखे जा सके थे। शेष काम पूरा न करके संस्था ने 21, 22 नवंबर को डायवर्जन समाप्त कर दिया था।
करीब एक माह बाद अब संस्था ने दूसरी लेन पर गर्डर रखने का काम शुरू कराया है। सोमवार शाम चार बजे के करीब गर्डर रखने की शुरुआत की गई। इस दौरान लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन को पूरी तरह से ब्लाक रखा गया। दोनों तरफ के वाहनों को लखनऊ जाने वाली लेन से ही निकाला गया। एक तरफ से वाहन निकालने के कारण यातायात रेंगता रहा और जाम के हालात बने रहे।
यातायात प्रभारी भुवन सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने बसीरतगंज के नजदीक से सोनिक मोड़ तक 200 मीटर का रूट डायवर्जन लिया है। कार्यदायी संस्था ने दोनों लेन का यातायात एक तरफ से निकालने के लिए बैरिकेडिंग लगा दी है। संस्था रात में काम करेगी।