फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Rough wall collapsed due to rain, death of old lady

बारिश से गिरी कच्ची दीवार, वृद्धा की मौत

Tue, 07 Jul 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rough wall collapsed due to rain, death of old lady
मौरावां के लालसाहबखेड़ा गांव में कच्ची दीवार के नीचे दबकर सुंदारा की मौत के बाद परिजनों से जानका? - फोटो : UNNAO
मौरावां(उन्नाव)। पुरवा तहसील के गांव लालसाहबखेड़ा में सोमवार सुबह बारिश के दौरान कच्ची दीवार छप्पर सहित गिर गई। छप्पर के नीचे लेटी वृद्ध महिला मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मौरावां सीएचसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राजस्व टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लालसाहबखेड़ा गांव के मजरे मवई निवासी वृद्धा सुंदारा (74) पत्नी गुरुप्रसाद लोधी सोमवार सुबह घर में कच्ची दीवार पर रखे छप्पर के नीचे सो रही थी। इसी दौरान तेज बारिश के दौरान कच्ची दीवार छप्पर सहित उस पर गिर गई। मलबे में दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वृद्धा का शोर सुन परिजनों ने उसे मलबे से बाहर निकालकर सीएचसी मौरावां में भर्ती कराया। इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतका के बेटे शिवबरन की तहरीर पर सीएचसी पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के चार बेटों में रामचरन, रामबरन, शिवबरन व सत्ती सभी अलग-अलग घरों में रहते हैं। वृद्धा सुंदारा बेटे शिवबरन के साथ रहती थी। मां की मौत से परिवार का बुरा हाल है। घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार पुरवा अमृतलाल, कानूनगो राकेश सिंह व क्षेत्रीय लेखपाल राजेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दैवीय आपदा कोष से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। मवई पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि श्याममिलन सिंह व ग्राम सचिव अंजू पटेल ने भी परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed