{"_id":"4446547fd4cf4c9b3a73dbbabe38bf3c","slug":"rob-vehicles-full-sprint-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरओबी पर वाहनों ने फिर भरा फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरओबी पर वाहनों ने फिर भरा फर्राटा
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 21 Aug 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। एक माह से आरओबी पर बंद वाहनों का आवागमन गुरुवार को एक बार फिर से शुरू हो गया। आरओबी की स्लैब के ज्वाइंट धंसने के चलते कानपु़र से लखनऊ जाने वाली लेन पर आवागमन बंद किया गया था। स्लैब का कार्य पूरा होने के बाद इसे वाहनों के खोल दिया गया।
विज्ञापन
21 जुलाई को लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रायबरेली क्रासिंग पर आरओबी की स्लैब के ज्वाइंट में दरार आ गई थी। इससे पूर्व में भी कई बार ऐसी शिकायतें आने के कारण एनएचएआई अधिकारियों ने आरओबी के सभी ज्वाइंट को खोलकर इसकी मरम्मत करने के आदेश निर्माणदायी कंपनी गंगोत्री इंटरप्राइजेज को दिया था। कंपनी ने कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर ट्रैफिक रोककर कार्य शुरू करवाया था। करीब एक माह तक चले निर्माण कार्य के बाद बुधवार को इसे पूर्ण कर लिया गया और गुरुवार से इसपर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया। इससे यहां से निकलने वाले वाहनों को जर्जर सर्विस लेन से मुसीबतों भरे सफर से निजात मिली है।
विज्ञापन
गंगोत्री इंटरप्राइजेज के सुपरवाइजर आरके गुप्ता ने बताया कि पहले कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर निर्माण कार्य शुरू किया गया था। कार्य पूरा करने के बाद इस पर ट्रैफिक खोला गया है। एक दो दिन देखने के बाद दूसरी लेन पर कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं सर्विस लेन पर भी जल्द कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन