फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Roadways bus overturned on highway, 20 passengers injured

हाईवे पर पलटी रोडवेज बस, 20 यात्री घायल

Fri, 26 Mar 2021 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus overturned on highway, 20 passengers injured
जिला अस्पताल में भर्ती बस के परिचालक जितेंद्र का हालचाल लेते कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास बुधवार देर रात गोरखपुर डिपो की बस स्टीयरिंग जाम होने से पलट गई। हादसे में चालक व परिचालक समेत 20 यात्री घायल हो गए। सात गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गोरखपुर जिला के खजनी थाना क्षेत्र के मऊ धरमंगल गांव निवासी 43 वर्षीय रामा यादव गोरखपुर डिपो की बस चलाते हैं। बुधवार को वह परिचालक कानपुर के घाटमपुर निवासी (23) वर्षीय जितेंद्र कुमार, के साथ गोरखपुर से 28 यात्रियों को लेकर कानपुर के लिए निकले थे।
विज्ञापन

रात लगभग 1:00 बजे लखनऊ-कानपुर हाईवे पर पंडित दीनदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम के सामने अचानक प्रेशर स्टीयरिंग जाम होने से बस अनियंत्रित हो पलट गई। चीख पुकार सुन आसपास के लोग पुलिस को हादसे की जानकारी देकर यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने पुलिस बल की मदद से गंभीर रूप से घायल चालक व परिचालक के अलावा रमापति (35) सीताराम (80), जाजमऊ के मुकुट शहीद का भट्ठा निवासी 19 वर्षीय नूर आलम समेत 7 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अन्य लोग छुटपुट चोटों के बीच दूसरी बस में बैठकर निकल गए। क्रेन की मदद से पुलिस ने बस को किनारे कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed