{"_id":"66abefa15adffa450d006e34","slug":"roadways-bus-falls-off-the-road-passengers-scream-unnao-news-c-221-1-uno1001-117840-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सड़क से नीचे उतरी रोडवेज बस, यात्रियों में चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सड़क से नीचे उतरी रोडवेज बस, यात्रियों में चीख पुकार
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ से सवारियां लेकर कानपुर जा रही रोडवेज बस गुरुवार सुबह हिनौरा चौकी के पास सड़क से उतरकर 200 मीटर जंगल की ओर चली गई। सवारियों में चीख-पुकार मच गई। एक महिला को हल्की चोट आई है। हादसे के वक्त बस में 24 यात्री थे।
बस्ती डिपो की बस का चालक कप्तानगंज बस्ती निवासी सर्वेश यादव, कंडक्टर गोंडा के परसरपुर निवासी आदेश मिश्र के साथ गुरुवार सुबह छह बजे लखनऊ से 24 सवारियां लेकर कानपुर जा रहा था। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थानाक्षेत्र के हिनौरा चौकी के पास चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। हालांकि बस न कहीं टकराई और न पलटी। इससे सवारियां सुरक्षित बच गईं।
हादसे में बस में बैठीं कानपुर ग्वालटोली की झोरा देवी पत्नी संतराम को मामूली चोट आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सवारियों को बस से बाहर निकाला और दूसरी बस से गंतव्य के लिए भेजा। चालक ने पुलिस को बताया कि डंपर चालक क ओवरटेक करने से घटना हुई। जबकि सवारियां ने चालक को झपकी आने की बात बताई। थानाध्यक्ष शरद कुमार ने बताया कि चालक को झपकी आने से बस सड़क के नीचे उतर गई थी। यात्रियों को चोट नहीं आई।