फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Roadways bus collided in Dumper on highway, 16 passengers injured

हाईवे पर डंपर में भिड़ी रोडवेज बस, 16 यात्री घायल

Sat, 22 Aug 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collided in Dumper on highway, 16 passengers injured
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवाबगंज में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस हटाती क्रेन। - फोटो : UNNAO
नवाबगंज(उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवाबगंज कस्बे में कानपुर जा रही रोडवेज बस आगे खड़े डंपर में भिड़ गई। हादसे के वक्त बस में 36 यात्री सवार थे। पुलिस ने सभी को नवाबगंज सीएचसी पहुंचाकर मरहम पट्टी कराई। इनमें 16 लोगों को ज्यादा चोटें आईं हैं। चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि अन्य का इलाज कराने के बाद दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए भेजा गया। हादसे के चलते हाईवे पर कानपुर की ओर की लेन का यातायात एक घंटे बाधित रहा। पुलिस ने बस को हटवाकर यातायात शुरू कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही परिवहन निगम की गोला डिपो की बस लखनऊ-कानपुर हाईवे के अजगैन कोतवाली की नवाबगंज चौकी के समीप अनियंत्रित होकर आगे खड़े डंपर में भिड़ गई। बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना में बस चालक हरभजन व परिचालक सतेंद्र यादव सहित बस में सवार 36 यात्रियों को चोटें आईं। सूचना पर नवाबगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से बस यात्रियों को निजी वाहनों व एंबुलेंस से नवाबगंज सीएचसी में पहुंचाया। 16 यात्रियों को अधिक चोट होने पर सीएचसी में भर्ती किया गया जबकि चार यात्री सीतापुर के शास्त्रीनगर निवासी विशाल यादव (40), चौबेपुर कानपुर निवासी विशाल यादव (38), यशोदा नगर कानपुर निवासी यमुना प्रसाद त्रिवेदी (80) और लखीमपुर के प्यारेपुर निवलासी मो. शफ ीक (45) को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य की मरहम पट्टी कराने के बाद पुुलिस ने दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव ने घायलों के परिजनों को फ ोन पर हादसे की जानकारी उपलब्ध करा जिला अस्पताल पहुंचने को कहा। हादसे के बाद बस व डंपर के कानपुर रूट की तरफ आड़े तिरछे खड़े हो जाने से जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस व डंपर को हाईवे से हटवाकर लगभग एक घंटे बाद यातयात सुचारु कराया। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी बसों से भेज दिया गया है। वहीं, कई गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफ र किया गया है। जिनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed