फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   road cut due to ganga water overflow

उन्नाव : सड़क गंगा में बही, कच्ची पटरी कट रही, गांवों को खतरा

Tue, 26 Jul 2022 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
road cut due to ganga water overflow
बीघापुर। थाना क्षेत्र में गांव गढ़ेवा में गंगा पुल के पास कटान तेज होने से संपर्क मार्ग कटने लगा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से कटरी के गांवों में दहशत है। गढ़ेवा संपर्क मार्ग बीघापुर तहसील को प्रयागराज से जोड़ता है।
विज्ञापन

गढ़ेवा संपर्क मार्ग का कच्चा हिस्सा कटने से पसनिया खेड़ा गांव में भी खतरा मंडरा रहा है। इसके साथ ही गंगानगर, संतनगर, कर्मी, बाबूखेड़ा सहित कई गांवों के लोगों में दहशत है। गांव के पूर्व प्रधान राजकिशोर सिंह ने बताया कि जलस्तर बढ़ने से गंगा का प्रवाह पसनिया खेड़ा गांव की ओर जाएगा। गढ़ेवा के मजरे सहिबी खेड़ा में भी खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

गांव के प्रदीप शुक्ल, प्रधान पति बैजनाथ लोधी ने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर अनदेखी की जा रही है। इसके कारण कटरी में बड़े संकट की आशंका है। एसडीएम दयाशंकर पाठक ने बताया सिंचाई विभाग और लोकनिर्माण विभाग को कटान रोकने और एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। पीडब्ल्यूडी ने आवागमन रोकने के लिए रास्ता बंद कराया है। अन्य कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed