फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   road accident

सड़क हादसों में मजदूर की मौत, आठ घायल

Wed, 09 Feb 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
road accident
आवास विकास कालोनी में ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई वैन। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। अलग-अलग हादसों में मजदूर की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। चकलवंशी के मुंशीखेड़ा गांव निवासी सर्वेश रैदास (45) लखनऊ में मजदूरी करता था। मंगलवार देर रात वह घर लौट रहा था। उन्नाव-संडीला मार्ग पर हैदराबाद पौशाला मोड़ के निकट पैदल सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार बाइक ने सर्वेश को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लखनऊ के निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई श्यामलाल ने पुलिस को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सूचना दी है। मृतक की मां फूला, पत्नी गीता व बेटियां शिखा व सगुन का रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन

उधर अचलगंज व सोनिक में हुई दुर्घटनाओं में पिता पुत्र सहित आठ लोग घायल हो गए। माखी थानाक्षेत्र के वीरसिंह खेड़ा निवासी विजय (26) अजगैन निवासी बहनोई सुखबीर व भांजे कुनाल को वैन से उनके घर लेकर जा रहे थे। आवास विकास कालोनी के राजेपुर मोड़ के निकट आगे चल रहे ट्रक चालक के ब्रेक लगाने से वैन ट्रक में पीछे से भिड़ गई। हादसे में चालक विजय, उसका बहनोई व भांजा घायल हो गया। तीनों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

वहीं कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव गहरा के निकट कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार वैन डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में छोटा चौराहा निवासी राममिलन (55), गंगा प्रसाद (42), संध्या (32), रितु (30) व वंश (10) वैन में दब गए। बदरका चौकी इंचार्ज संदीप मिश्र सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से वैन को हटवाकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed