{"_id":"636e9dfadc7b9361d63a827d","slug":"road-accidebt-two-dead-unnao-news-knp727815599","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में गर्भवती महिला समेत एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में गर्भवती महिला समेत एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर अजगैन और सोहरामऊ थाना क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में गर्भवती महिला समेत दो की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसा एक-
पहला हादसा सोहरामऊ थाना क्षेत्र में हिनौरा पुलिस चेक पोस्ट के पास हुआ। दही थाना क्षेत्र के बाजार खेड़ा दुआ निवासी राजकुमार कश्यप लखनऊ के चिनहट स्थित ससुराल से पत्नी सरिता को लेकर बाइक से घर लौट रहे थे।
वह सोहरमाऊ थानाक्षेत्र के हिनौरा मोड़ के पास पंहुचे थे कि तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर
मार दी। हादसे में गर्भवती सरिता (24) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पति राजकुमार घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पति राजकुमार ने बताया कि 20 अप्रैल 2022 को उसका विवाह हुआ था। पत्नी छह माह की गर्भवती थी। सरिता पांच भाइयों में सबसे बड़ी और इकलौती थी। गर्भवती की मौत से दोनो परिवारो में कोहराम मच गया। एसओ अमित सिंह ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
--
अजगैन थाना क्षेत्र के दुर्जनखेड़ा गांव के मजरा नारायणपुर निवासी राम शरण (25) मुर्गी (पोल्ट्री) फार्म में काम करते थे। गुरुवार देर शाम वह अपने चचेरे भाई राकेश को मुंबई जाने के लिए पुष्पक एक्सप्रेस में बैठाने के लिए उन्नाव रेलवे स्टेशन आया था। ट्रेन जाने के बाद देर रात गांव लौटते समय हाईवे पर जगदीशपुर गांव के पास सड़क पर खड़े लोडर में उसकी बाइक भिड़ गई।
हादसे में रामशरण गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान रात करीब दो बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
राम शरण सात भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। बेटे की मौत से मां नन्ही का रो-रोकर बुरा हाल है। एसआई ज्ञान सिंह ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नही लगाए था। सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है।