फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Revealed the incident of robbery, both the accused admitted 13 incidents

लूट की घटना का खुलासा, दोनों आरोपियों ने स्वीकारीं 13 वारदातें

Tue, 08 Nov 2022 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Revealed the incident of robbery, both the accused admitted 13 incidents
नवाबगंज। एक ही रात में अलग-अलग थानाक्षेत्रों के दो स्थानों पर हुई लूट की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पकड़े गए दो लुटेरे शहर के लोकनगर व सिकंदरपुर कर्ण, बेथर के रहने वाले हैं। तीसरा लुटेरा अभी फरार है। लुटेरों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अचलगंज थानाक्षेत्र के करौंदी गांव निवासी रेलवे कर्मचारी सुधीर उर्फ राजू और लखनऊ-कानपुर हाईवे के अजगैन कोतवाली के रहमतपुर ददान गांव निवासी राजकुमार के साथ बाइक सवार तीन लुटेरों ने तमंचे के बल पर रविवार रात लूट की थी। दोनों से 8500 रुपये की नगदी और मोबाइल लूट लिए थे।
विज्ञापन

हाईवे पर चमरौली के पास घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार लुटेरों ने भागने का प्रयास किया था। पिकेट सिपाही अभिषेक यादव और रंजीत यादव ने लुटेरों का पीछा कर दो को पकड़ लिया। जबकि तीसरा लुटेरा भाग निकला था। पकड़े गए लुटेरों में शहर कोतवाली के लोक नगर निवासी करन भारती और अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव बेथर निवासी राहुल उर्फ सोनू सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी करन पर सदर कोतवाली, अजगैन और अचलगंज थाने में लूट के पांच वहीं दूसरे आरोपी राहुल पर अजगैन व अचलगंज थाने में लूट और चोरी के तीन मामले दर्ज हैं। फरार लुटेरा आकाश उर्फ करिया पर सदर कोतवाली में आर्त्स एक्ट, एससी/एसटी, चोरी, गैंगेस्टर, एनडीपीएस सहित कुल 13 मामले दर्ज हैं। भागे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed