{"_id":"687d3c0cc1218c0bf606852a","slug":"report-on-wife-and-in-laws-in-case-of-youths-suicide-unnao-news-c-221-1-uno1001-134268-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: युवक के आत्महत्या के मामले में पत्नी व ससुरालियों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: युवक के आत्महत्या के मामले में पत्नी व ससुरालियों पर रिपोर्ट
Mon, 21 Jul 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
पाटन (उन्नाव)। पनई बुजुर्ग गांव में पत्नी के धमकाने से परेशान युवक के आत्महत्या करने के मामले में मृतक के पिता ने बहू और उसके परिजनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बिहार थानाक्षेत्र के पनई बुजुर्ग गांव निवासी अनिल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि बेटे वैभव का विवाह दो मार्च 2024 को बीघापुर कोतवाली के ओसिया के सुरेंद्र सिंह की बेटी नीलम उर्फ दीपा से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से बहू दीपा, उसके पिता, बहन और अन्य परिजन बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। बहू दीपा बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाती थी। यही नहीं उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। कई बार तो बहू ने खुद फंदे पर लटकने का ड्रामा कर बेटे को डराया। 13 जुलाई को भी दीपा ने वैभव को साड़ी दी और धमकाया कि अगर उसने आत्महत्या नहीं की तो पूरे परिवार पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराएगी। इससे डर कर बेटे ने नहर किनारे बाग में आम के पेड़ से फंदा लगाकरआत्महत्या की थी। मृतक के पास से सुसाइड नोट और मोबाइल में बनाया गया वीडियो भी मिला है, जिसमें उसने पूरी घटना का जिक्र किया है। वहीं, वैभव की मौत के बाद उसकी साली दीक्षा उर्फ लाली ने घर आकर मृतक के परिजनों को गालियां भी दीं।
थानाध्यक्ष राहुल सिंह गौर ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर पत्नी, पिता, बहन और अन्य ससुरालीजनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।