{"_id":"5d9f88e38ebc3e01346cd76f","slug":"report-on-embezzlement-of-government-money-filed-on-village-secretary-unnao-news-knp5188642110","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सचिव पर सरकारी धन के गबन की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सचिव पर सरकारी धन के गबन की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
नवाबगंज। ब्लॉक मुख्यालय में तैनात ग्राम पंचायत विकास अधिकारी श्रीकांत पर एडीओ पंचायत ने सोहरामऊ थाने में सरकारी धन का गबन करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पंचायत सचिव श्रीकांत के पास सरायजोगा, परौरा, धन्नीखेड़ा, दरियापुर व गोरिंदा गांव का चार्ज है। एक माह पूर्व श्रीकांत ने जिला पंचायतीराज कार्यालय से सरायजोगा व परौरा गांव का डोंगल हासिल किया था। इसके बाद सरायजोगा गांव के खाते से बगैर प्रधान की जानकारी के ग्रामनिधि के खाते से रुपये निकाल लिए। मामले की जानकारी होने पर डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद ने एडीओ रमन श्रीवास्तव को खाते का स्टेटमेंट चेक करने के निर्देश दिए थे।
एडीओ रमन श्रीवास्तव ने जांच की तो रुपये निकालने की पुष्टि हुई। डीपीआरओ ने एडीओ को सचिव पर एफ आईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। बुधवार देररात एडीओ रमन श्रीवास्तव ने सोहरामऊ थाने में तहरीर दी। बताया कि ग्रामनिधि के खाते तीन सितंबर को 3.80 लाख व 4 सितंबर को दो बार में 8.70 लाख रुपये फ र्जी तरीके से जायसवाल इंजन पार्ट व हार्डवेयर की फ र्म के खाते में ट्रांसफ र कर दिया। एसओ उरेश सिंह बताया कि एडीओ पंचायत की तहरीर पर सचिव श्रीकांत पर सरकारी धन के गबन का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसआई अजय कुमार सिंह को सौपी गई है। इस मामले में डीडीओ रामउजागिर द्विवेदी ने श्रीकांत को बुधवार को ही निलंबित कर दिया था।