फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Report on a fertilizer vendor on disturbances in urea distribution

यूरिया वितरण में गड़बड़ी पर एक खाद विक्रेता पर रिपोर्ट

Fri, 28 Aug 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Report on a fertilizer vendor on disturbances in urea distribution
उन्नाव। यूरिया वितरण में गड़बड़ी पर एक खाद विक्रेता पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जबकि दूसरे पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए औरास थाने में तहरीर दे दी गई है। कृषि विभाग की इस कार्रवाई से खाद विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

यूरिया की लगातार कमी और किसानों को हो रही दिक्कतों पर शासन ने 20 बड़े वितरकाें की सूची जांच के लिए प्रशासन को भेजी थी। डीएम रवींद्र कुमार ने सूची के वितरकों की जांच के लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार, उपकृषि निदेशक डॉ. नंदकिशोर, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास शुक्ला व सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता विजय वर्मा को लगाया। अधिकारियों ने समितियों और निजी दुकानों पर जाकर जांच-पड़ताल की थी। जांच में एक अप्रैल 2020 से 31 जुलाई तक यूरिया वितरण की जांच की गई। जिसमें 5 समितियों व 6 निजी दुकानों में खाद वितरण में गड़बड़ी मिली थी। तीन दिन पहले छह निजी दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था। साथ ही समितियों के सचिवों पर कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। उस दौरान जांच में सबसे ज्यादा गड़बड़ी औरास के बारादेव स्थित यादव खाद केंद्र और हसनगंज अकबरपुर के आईएफएफडीसी केंद्र में मिली थी। अकबरपुर केंद्र से मात्र 5 किसानों को ही एक हजार एमटी यूरिया देने की पुष्टि हुई थी। इसी प्रकार यादव खाद केंद्र ने मात्र 3 लोगाें को ही 520 बोरी खाद वितरित कर दी।
विज्ञापन

इस गड़बड़झाले पर जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने गुरुवार को हसनगंज कोतवाली में अकबरपुर केंद्र के संचालक कमल तिवारी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। उन्होंने बताया कि यादव खाद केंद्र के संचालक पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर औरास थाने में दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed