फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report on 34 to grab the land of women police station

यूपी: महिला थाना की जमीन कब्जाने में 34 पर रिपोर्ट, विधायक ने थाने में दिया धरना, कहा पुलिस अत्याचार कर रही

Wed, 29 Jul 2020 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 29 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Report on 34 to grab the land of women police station
हिरन नगर में महिला थाना की जमीन पर पिलर के लिए गड्ढ़े खोदते श्रमिक व मौजूद पुलिस बल। - फोटो : UNNAO
उन्नाव में महिला पुलिस थाना के लिए आवंटित भूमि पर कब्जा करने में 4 नामजद व 30 अज्ञात लोगों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। जमीन कब्जा करने के मामले में पुलिस ने जिन लोगों को हिरासत में लिया है उन्हें छुड़ाने के लिए उन्नाव सदर से बीजेपी विधायक पंकज गुप्ता बुधवार देर रात सदर कोतवाली परिसर में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


बता दें कि पुलिस ने बुधवार को अपनी जमीन पर निर्माण भी शुरू कर दिया है। मालूम हो कि शहर के मोहल्ला हिरन नगर में महिला पुलिस थाना भवन के लिए आवंटित आठ बिस्वा जमीन पर कुछ लोगों ने चबूतरा व मूर्तियां रखने के बाद मिट्टी भरवाकर बाउंड्रीवाल का निर्माण करके कब्जा कर रहे थे।
विज्ञापन


मंगलवार को इसकी जानकारी पर सीओ सिटी यादवेंद्र यादव, एसडीएम सदर दिनेश कुमार, तहसीलदार ओपी शुक्ला टीम के साथ पहुंचे। पैमाइश के बाद भूमि को कब्जामुक्त कराया। एहतियात के तौर पर यहां क्यूआरटी को तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी केबी सिंह, गोविंद यादव, हरपाल, मुन्ना के खिलाफ नामजद व 30 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्र्ज की है। गुरुवार को यहां पर पुलिस विभाग ने अपनी जमीन पर कब्जा कायम रखने के लिए निर्माण भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed