{"_id":"5e9c91b28ebc3e77a9471d97","slug":"report-on-17-people-in-violation-of-lockdown-unnao-news-knp55606038","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के उल्लंघन में 17 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के उल्लंघन में 17 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कचहरी पुल चूने से लिखी गई सूचना,रास्ता बंद है।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। लॉकडाउन के अनुपालन और हॉटस्पॉट एरिया की कड़ी निगरानी किए जाने के मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद रविवार को पुलिस ने सख्ती और बढ़ा दी। बेवजह सड़क पर निकलने वाले लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ कई को हिदायत देकर घर भेजा गया। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में 17 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही 95 वाहनों का चालान किया, जबकि 15,500 रुपये शमन शुल्क भी जमा कराया।
एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि शहर में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से हॉटस्पॉट एरिया की निगरानी और बढ़ा दी गई है। कोई आवाजाही न हो सके इसके लिए 50 स्थानों पर बैरिकेडिंग व बैरियर लगाकर आवागमन को रोका गया है। पुलिस कर्मियों तक को हॉटस्पॉट जोन से न निकलने के निर्देश दिए गए हैं। बैरियर और बैरिकेडिंग स्थलों पर तैनात पुलिस कर्मियों को सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जिले के सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में लॉकडाउन का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की सख्ती से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि हॉटस्पॉट एरिया की निगरानी के हर तरह से प्रयास किए जा रहे हैं। कोई भी नियमों का उल्लंघन न कर सके इसके लिए एरिया की ड्रोन से भी निगरानी कराई जाएगी। प्रशासन के पास मौजूद ड्रोन से एरिया के लोगों की गतिविधियों को कैद किया जाएगा। जो भी बाहर टहलता मिला, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।