{"_id":"66957d2c69b84208af042874","slug":"report-lodged-against-nine-including-mother-son-and-daughter-in-murder-of-shopkeeper-unnao-news-c-221-1-sknp1055-117104-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दुकानदार की हत्या में मां, बेटा-बेटी सहित नौ पर दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दुकानदार की हत्या में मां, बेटा-बेटी सहित नौ पर दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन
उन्नाव। दुकानदार की हत्या की घटना में मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने मां, बेटा-बेटी सहित चार ज्ञात और पांच अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने महिला, उसकी बेटी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।
सिविल लाइन दरोगा बाग निवासी देवेंद्र सिंह (50) की शनिवार रात हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद आरोपी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डालकर वहां से भाग निकले थे। बाद में मृतक के परिजनों को उन्होंने ही सूचना दी थी। मृतक के बड़े भाई शैलेंद्र सिंह ने आवास विकास निवासी देवेंद्र के दोस्त राजन श्रीवास्तव, निराला उद्यान सिविल लाइन निवासी राजन की बहन, उसके भांजे अभिषेक और भांजी श्रेया पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
रात में ही कोतवाल ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच की थी। उसमें हत्या करने के साक्ष्य मिले हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने राजन उसकी बहन भांजे और भांजी के साथ 4 से 5 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला उसके बेटे अभिषेक और बेटी श्रेया को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी राजन फरार है। अज्ञात कौन थे उनकी शिनाख्त का प्रयास चल रहा है।