फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Report filed on neighbor in attack on Jholachap

Unnao News: झोलाछाप पर हमले में पड़ोसी पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 20 Jun 2023 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Report filed on neighbor in attack on Jholachap
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरास। चार दिन पहले दवाखाना बंद कर घर लौट रहे झोलाछाप पर हुए धारदार हथियार से हमले की घटना में घायल के बड़े भाई ने पड़ोसी गांव निवासी युवक के खिलाफ हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। औरास कस्बे के मोहल्ला अटलनगर निवासी झोलाछाप तनिष्क (23) 15 जून की रात थानाक्षेत्र के ही मैनीभावा खेड़ा चौराहे से क्लीनिक बंद कर घर लौट रहा था। तभी औरास-मोहान मार्ग पर दो बाइक सवारों ने रास्ता पूछने के बहाने रोककर घायल कर दिया था। घायल तनिष्क को सीएचसी से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। परिजन लखनऊ में निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। उसके अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर आने पर घायल के बड़े भाई अंकुश ने थानाक्षेत्र के नंदौली गांव निवासी प्रदीप के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसका भाई औरास कस्बे में एक निजी अस्पताल में काम करता था। उस समय पड़ोसी प्रदीप ने बहन के फेफड़ों में संक्रमण होने पर उसे यहां भर्ती कराया गया था। नर्सिंग होम से छुट्टी होने के बाद वह भाई से दवा की जानकारी फोन कर लेती थी। इस पर प्रदीप को गलतफहमी हो गई और 10 दिन पहले उसने मारने-पीटने की उसे धमकी दी थी।
थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed