फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Report filed on 17 named, 15 unknown in stone pelting in two communities

Unnao News: दो समुदायों में पथराव में 17 नामजद, 15 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 06 Apr 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 06 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Report filed on 17 named, 15 unknown in stone pelting in two communities
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में डेढ़ साल से दो संप्रदायों के बीच चल रहा विवाद बढ़ता ही जा रहा है। पहले रामनवमी पर, फिर मंगलवार देर शाम हैंडपंप से पानी भरने को लेकर हुए पथराव में दोनों पक्षों के 17 नामजद और 15 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद से गांव में पुलिस तैनात है और सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन

कुसैला गांव के ग्राम प्रधान शकूर अहमद और उत्तम शर्मा के परिवार के बीच करीब डेढ़ साल से विवाद चल रहा है। रामनवमी के दिन जुलूस के दौरान गुलाल डालने से विवाद बढ़ा था। मामला शांत हो गया था। मंगलवार रात उत्तम शर्मा के परिवार के मैकू शर्मा की नातिन मानसी (18) हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। वहां पहले से खड़े विशेष वर्ग के लड़के उसे देख हंसने लगे। इसे लेकर विवाद हो गया। ईंट-पत्थर चले, जिसमें श्रीकृष्ण (65) के साथ दिव्यांग निर्मल, रामशंकर शर्मा, श्याम जी की बेटी जान्हवी (8) घायल हुई थी। पुलिस ने एक पक्ष से आठ और दूसरे पक्ष से चार को मौके से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अपनी ओर से रिपोर्ट दर्ज की है, जिसमें एक पक्ष से उत्तम शर्मा, विशाल शर्मा, शिवम, अंजनी कुमार और दूसरे पक्ष से ग्राम प्रधान अब्दुल शकूर, नूरहसन, मो. निजाम, फैजान, मुनीश, सलामत, जलील, मोइन, मेराज और शुभान अली, शानू, रियाज, फिरोज सहित 10 से 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाल पवन सोनकर ने बताया कि दोनों पक्षों से 17 ज्ञात और 10 से 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed