फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Report cards did not reach schools, students disappointed

स्कूलों में नहीं पहुंचे रिपोर्ट कार्ड, छात्र मायूस

Fri, 01 Apr 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Report cards did not reach schools, students disappointed
औरास(उन्नाव)। दो साल बाद रिपोर्ट कार्ड मिलने से उत्साहित परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे परीक्षाफल वितरित नहीं किया गया। इससे मायूस हुए। शिक्षकों ने उपहार और मेडल दिया तो उनके चेहरों पर रौनक आई।
विज्ञापन

औरास ब्लॉक क्षेत्र में 117 प्राथमिक व 45 जूनियर विद्यालय संचालित हैं। 24 मार्च से शुरू हुई इन परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाओं के समापन के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर 31 मार्च को बच्चों को परीक्षाफल वितरित किया जाना था।
विज्ञापन

कोरोना के चलते दो साल बाद रिपोर्ट कार्ड मिलने से बच्चे उत्साहित थे। विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बच्चों का परीक्षाफल तैयार कर लिया था, लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग की लापरवाही से 30 मार्च शाम तक ब्लॉक संसाधन केंद्र नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे गुरुवार को परीक्षाफल वितरण नहीं हो पाया। रिपोर्ट कार्ड न मिलने से बच्चे मायूस हुए। विद्यालय के शिक्षकों उपहार, मेडल आदि देकर चेहरों पर खुशी लौटाई।
ब्लॉक संसाधन केंद्र पर तैनात कार्यालय सहायक आत्मप्रकाश पांडेय ने बताया 31 मार्च सुबह 10 बजे कक्षा पांच और आठ के परीक्षाफल कार्ड आए हैं। इन्हें एनपीआरसी के माध्यम से सभी विद्यालयों में पहुंचाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने 30 मार्च को बेसिक शिक्षाधिकारियों को 31 मार्च को परीक्षाफल घोषित कर बच्चों को रिपोर्ट कार्ड वितरित करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कई स्थानों पर रिपोर्ट कार्ड न पहुंचने से अब तीन अप्रैल तक हर हालत में रिपोर्ट कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed