फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Renovation of Mohanlalganj-Maurawan-Unnao road started with 4.70 crores

Unnao News: 4.70 करोड़ से मोहनलालगंज-मौरावां-उन्नाव मार्ग का नवीनीकरण शुरू

Sat, 24 Jun 2023 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Renovation of Mohanlalganj-Maurawan-Unnao road started with 4.70 crores
उन्नाव। जनपद के व्यस्ततम मार्गों में गिने जाने वाले मोहनलालगंज-मौरावां-उन्नाव का नवीनीकरण शुरू करा दिया गया है। शासन से मिली पहली किस्त से पीडब्ल्यूडी तेजी से काम करा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि सक्रिय मानसून से पहले ही मार्ग का नवीनीकरण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

मोहनलालगंज-मौरावां-उन्नाव मार्ग दो जनपदों को जोड़ता है। इसी रास्ते से चलकर लखनऊ पहुंचा जा सकता है। इस पर भारी वाहनों का लोड भी ज्यादा है। व्यस्ततम मार्ग होने के कारण समय समय पर इसकी मरम्मत व नवीनीकरण कराई जाती है। जिससे लोगों का आवागमन सुगम हो सके। इधर, पीडब्ल्यूडी प्रांतीयखंड को इस मार्ग के नवीनीकरण के लिए 4.70 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। साथ ही शासन ने कुल बजट में से 2.35 करोड़ की पहली किस्त भी दे दी है। यह धनराशि मिलने के बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया कराकर काम भी शुरू करा दिया है। इस मार्ग की कुल लंबाई 15.620 किमी है। इस समय मार्ग का काम तेजी के साथ चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बारिश से पूर्व नवीनीकरण का कार्य पूरा कराया जाना है। इसके लिए काम जल्द पूरा कराने के लिए कड़ी निगरानी कराई जा रही है। हालांकि क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा मार्ग किनारे की पटरी दुरुस्त नहीं कराई जा रही है। जिस कारण बारिश में पटरी निर्माण की समस्या आ सकती है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीयखंड के अधिशाषी अभियंता हरदयाल अहिरवार ने बताया कि पहली किस्त के रूप में मिली धनराशि से काम शुरू करा दिया गया है। जहां पर पटरी दुरुस्त नहीं कराई गई है उसके लिए ठेकेदार को निर्देशित किया जाएगा। मार्ग और सडक़ पटरी दोनों नियमानुसार दुरुस्त कराई जाएगी। इसमें लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed