फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Religion is getting established with development: MP

पं. शिवाधार मिश्र की जयंती पर प्रतिमा का अनावरण

Wed, 10 Aug 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Religion is getting established with development: MP
पाटन। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व कवि पं. शिवाधार मिश्र की 102वीं जयंती पर पैतृक गांव हुलासीखेड़ा में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, कवि व समाजसेवियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि हमारे कवियों और साहित्यकारों ने जिस भारत की परिकल्पना की थी, वह साकार हो रही है। विकास के साथ धर्म की स्थापना हो रही है।
विज्ञापन

बैसवारा क्षेत्रीय कल्याण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद ने कहा कि देश बदल रहा है। वर्तमान में भारत विश्व गुरु बन गया है। कवियों और मनीषियों के बताए रास्ते पर चलने से देश और समाज का विकास अवश्य होगा। विधायक आशुतोष शुक्ला ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व कवियों का आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण स्थान रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने बैसवारा को कलम और तलवार का धनी बताया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. शिवाधार मिश्र जैसे महापुरुषों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर 200 निराश्रित महिलाओं को साड़ी वितरित की गईं। कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत कीं। अध्यक्षता साहित्य भूषण गणेश नारायण शुक्ला एवं संचालन समिति के अध्यक्ष मुन्ना सिंह अवधूत ने किया। आभार महामंत्री हरिओम सिंह ने जताया। इस दौरान शशांक शेखर सिंह, मुन्ना सिंह, कमल बहादुर सिंह चौहान, विशाल सिंह, भानु सिंह, राजेंद्र एडवोकेट व राजेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed