{"_id":"664f9e9fa4300d09840aabe4","slug":"rejuvenation-work-of-unnao-railway-station-will-start-soon-unnao-news-c-221-1-uno1004-114775-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जल्द शुरू होगा उन्नाव रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जल्द शुरू होगा उन्नाव रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का काम
विज्ञापन
उन्नाव। अमृत भारत स्टेशन के तहत 29.8 करोड़ की लागत से उन्नाव जंक्शन का कायाकल्प काराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई। बुधवार को गति शक्ति मिशन के अधिकारियों ने स्टेशन का निरीक्षण किया और जल्द कार्य शुरू होने के संकेत दिए।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों का पुनर्विकसित किया जा रहा है। इस योजना में उन्नाव रेलवे स्टेशन भी शामिल है। निर्माण के लिए इसका वर्चुअल शिलान्यास भी किया जा चुका है। वहीं, टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई। बीते दिनों उत्तर रेलवे लखनऊ मंडन के डीआरएम ने निरीक्षण कर जल्द कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में बुधवार को गति शक्ति मिशन के मुख्य परियोजना प्रबंधक नीरज कुमार उन्नाव जंक्शन पहुंचे।
उन्होंने टीम के साथ रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रस्तावित कार्ययोजना के तहत स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। इसके अलावा रेलवे की जमीन और सीमा का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि उपलब्धता के अनुसार कुछ जरूरी संशोधन के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं, उन्होंने स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों से बैठक कर जानकारी भी ली।