फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Reflex loader, driver killed

लोडर पलटा, चालक की मौत

Tue, 14 Feb 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Tue, 14 Feb 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Reflex loader, driver killed
kins of deceased - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अजगैन थानाक्षेत्र के अजइयाखेड़ा निवासी रवी (19) पुत्र मनोज द्विवेदी बनी गांव से लोडर में ब्रेड लादकर कानपुर जा रहा था। साथ में गांव का ही साथी अर्पित मिश्रा (20) पुत्र कमलेश भी था। लोडर लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नरी गांव के पास तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मारते हुए निकल गई। इससे लोडर पलट गया। चालक रवी लोडर के नीचे दब गया। जबकि साथी अर्पित उछलकर दूर जा गिरा। घटना के बाद लोगों का मजमा लग गया। लोगों ने लोडर सीधा कर जैसे-तैसे रवी को बाहर निकाला और दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में डाक्टर ने लोडर चालक रवी को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता मनोज कोटेदार हैं। रवी की मौत की सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम हाउस में पुलिस की लापरवाही से कागजी कार्रवाई में देरी होने से नाराज परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद एक सिपाही कागज लेकर पहुंची तब लोग शांत हुए। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई अभिषेक मुुंबई में रहता है जबकि छोटा शानू घर पर पिता के काम में हाथ बंटाता है। घायल अर्पित ने बताया कि बस कानपुर की फैक्ट्री टेल्को की थी और श्रमिक उसमें बैठे हुए थे। कोतवाली प्रभारी आईपी सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed