फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Red signal has exceeded the drunken train driver

रेड सिग्नल पार कर गया नशे में धुत ट्रेन ड्राइवर

Wed, 13 May 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 13 May 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Red signal has exceeded the drunken train driver

उन्नाव। कासगंज से लखनऊ जा रही पैसेंजर ट्रेन का ड्राइवर रेड सिग्नल तोड़ता हुआ प्लेटफार्म भी क्रास कर गया। यह देख गार्ड ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। अन्यथा बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। गार्ड की सूचना पर स्टेशन मास्टर ने लखनऊ कट्रोल रूम जानकारी दी। ड्राइवर का मेडिकल कराया गया तो वह शराब पीकर टुन्न था। इस दौरान करीब पांच घंटे 11 मिनट ट्रेन सोनिक स्टेशन पर खड़ी रही। बाद में लखनऊ से आए ड्राइवर व गार्ड ट्रेन लेकर रवाना हुए।   

विज्ञापन


कासगंज- लखनऊ पैसेंजर ट्रेन रात करीब 11.26 बजे उन्नाव स्टेशन पहुंची। यहां दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन सोनिक स्टेशन की ओर रवाना हो गई। रात करीब 11.35 बजे ट्रेन सोनिक स्टेशन पहुंची तो हड़कंप मच गया। क्योंकि ट्रेन आउटर का रेड सिग्नल होने के बाद भी प्लेटफार्म नंबर तीन को पार करते हुए सोनिक क्रासिंग तक जा पहुंची। स्टेशन पर ट्रेन रुकती न देख गार्ड ने चेन पुलिंग की और इमरजेंसी ब्रेक लगाया।
विज्ञापन


ट्रेन रुकने पर गार्ड नीचे उतरा और ड्राइवर रामकुमार के पास पहुंचा तो वह नशे में धुत मिला। गार्ड ने सोनिक स्टेशन मास्टर हजारीलाल मीना को जानकारी दी। किसी तरह ट्रेन को बैक कराकर स्टेशन तक लाया गया। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना लखनऊ के उच्चाधिकारियों के साथ आरपीएफ व जीआरपी को दी। करीब एक घंटे बाद उन्नाव स्टेशन अधीक्षक विश्राम, आरपीएफ और जीआरपी की टीम सोनिक स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे अस्पताल के चिकित्सक डा. भूपेंद्र ने ड्राइवर का परीक्षण किया। लखनऊ से असिस्टेंट मैकेनिकल इंजीनियर टीम ड्राइवर व गार्ड लेकर मौके पर पहुंची। तब जाकर तड़के करीब 4.46 बजे लखनऊ से आए ड्राइवर व गार्ड ट्रेन को लेकर रवाना हुए। नशे में धुत चालक व ट्रेन रोकने वाले गार्ड को सोनिक स्टेशन पर ही उतार लिया गया। यहां जांच पड़ताल के बाद गा़र्ड एवं ड्राइवर को लखनऊ भेजा गया।


चिकित्सक डा. भूपेंद्र ने बताया कि ड्राइवर नशे में पाया गया है। जांच रिपोर्ट आने में सप्ताहभर का वक्त लगता है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया गया है। कार्रवाई डीआरएम कार्यालय से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed