फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Recruitment of principals should be done through written and interview.

Unnao News: लिखित और साक्षात्कार के माध्यम से हो प्रधानाचार्यों की भर्ती

Tue, 13 Aug 2024 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Recruitment of principals should be done through written and interview.
उन्नाव। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने डीआईओएस कार्यालय के बाहर धरना दिया। सीएम को संबोधित 25 सूत्री मांगपत्र डीआईओएस को सौंपा।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा ने कहा कि अन्य राज्यों की तरह पुरानी पेंशन राज्य के शिक्षकों व कर्मचारियों को दी जाए। अशासकीय माध्यमिक विद्यालय का राजकीयकरण किया जाए। कैशलेश चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए। एनओसी रहित स्थानांतरण की व्यवस्था की जाए। प्रधानाचार्य की भर्ती लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर की जाए। वर्तमान में गठित शिक्षा सेवा चयन आयोग 2030 में सेवा सुरक्षा की धारा 21 को बहाल किया जाए।

वरिष्ठतम प्रवक्ता, सहायक शिक्षक को प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति की धारा-12 को बहाल किया जाए। विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की पुरानी सेवाओं को जोड़कर पेंशन का लाभ दिया जाए। उपरोक्त समस्याओं का निस्तारण 60 दिन में न हुआ तो शिक्षक संघ के पदाधिकारी अगले चरण में विधानसभा का घेराव करेंगे। बाद मांगों से संबोधित ज्ञापन डीआईओएस एसपी सिंह को दिया। धरने का संचालन जिलाध्यक्ष मुन्नूलाल शास्त्री ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मुन्नूलाल शास्त्री, जिला मंत्री सुखदेव प्रसाद, समीर सिद्धिकी, राजेंद्र प्रसाद, जयप्रकाश सत्यार्थी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed