{"_id":"5f10a7588ebc3e636902a9f7","slug":"records-of-teachers-posted-in-secondary-will-be-examined-unnao-news-knp571590340","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक में तैनात शिक्षकों के अभिलेखों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक में तैनात शिक्षकों के अभिलेखों की होगी जांच
विज्ञापन
बैठक में मौजूद उप शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल विभा मिश्रा, एडीएम राकेश कुमार सिंह, डीआईओएस राकेश कुमा
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों के बाद अब माध्यमिक स्कूलों में तैनात शिक्षकों के भी अभिलेखों की जांच की जाएगी। शिक्षकों के प्रपत्रों के सत्यापन करने के लिए नामित पांच सदस्यीय समिति की बैठक एडीएम कार्यालय में हुई।
अभिलेखों के सत्यापन के लिए जिले में नामित नोडल उप शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल विभा मिश्रा ने एडीएम राकेश कुमार, डीआईओएस राकेश कुमार, जीआईसी प्रधानाचार्य दिलीप भदौरिया के साथ अटल बिहारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजब सिंह को निर्देश दिए कि शिक्षकों के प्रपत्रों की जांच करने के लिए कार्यक्रम जारी किया जाए। कोरोना महामारी के चलते एक साथ शिक्षकों की भीड़ नहीं लगनी चाहिए। शासनादेश के तहत कार्रवाई पूरी करनी है।
डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि प्रपत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया के लिए तीन दिन में कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। फिर सभी विद्यालय प्रबंधकों को जानकारी देकर शिक्षकों के मूल प्रपत्र जमा कराए जाएंगे। इसकी सूची तैयार कर संबधित बोर्ड यूनिवर्सिटी को सत्यापन के लिए भेजा जाएगा। प्रपत्रों की सत्यापन प्रक्रिया में 58 सहायता प्राप्त, 12 इंटर व 25 हाईस्कूल राजकीय के साथ 4 संस्कृत विद्यालय के शिक्षकों का सत्यापन किया जाएगा।