{"_id":"5f03729d8ebc3e42e1174be2","slug":"records-of-16-teachers-in-two-blocks-not-completed-returned-unnao-news-knp569718294","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ब्लॉकों में 16 शिक्षकों के अभिलेख पूरे नहीं, लौटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ब्लॉकों में 16 शिक्षकों के अभिलेख पूरे नहीं, लौटाए गए
विज्ञापन
सफीपुर/हसनगंज(उन्नाव)। जिले में तहसील स्तर पर चल रहे शिक्षकों के अभिलेखों के सत्यापन में 16 शिक्षकों के अभिलेख पूरे न होने पर उन्हें वापस कर दिया गया। वहीं, कुछ ऐसे शिक्षक रहे जिनके पैन व आधार नंबर में कमी मिलने पर उनसे प्रार्थना पत्र लिया गया।
हसनगंज तहसील सभागार में नवाबगंज ब्लॉक के 160 शिक्षकों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया गया। बीईओ केडी यादव व नायब तहसीलदार मंजुला मिश्रा के नेतृत्व में अभिलेखों की जांच की गई। इसमें दस शिक्षक ऐसे रहे जिनके अभिलेख पूरे न होने पर उन्हें वापस कर दिया गया।
वहीं, दस शिक्षक ऐसे रहे जिनके पैन व आधार नंबरों में कमी मिलने पर उनसे प्रार्थनापत्र लिया गया। वहीं, सफीपुर तहसील सभागार में एसडीएम राजेंद्र कुमार व बीईओ अरुण अवस्थी की देखरेख में अभिलेख चेक किए गए। 2010 के बाद ब्लॉक के स्कूलों में तैनात 66 शिक्षकों को बुलाया गया था। इसमें 60 शिक्षकोें के अभिलेखों का सत्यापन हुआ। वहीं, छह शिक्षकों के अभिलेख पूरे न होने पर वापस कर दिया गया।