फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Raw wall collapses due to rain, worker dies

Unnao News: बारिश से कच्ची दीवार गिरी, श्रमिक की मौत

Tue, 02 Jul 2024 04:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Raw wall collapses due to rain, worker dies
मौरावां। करदहा गांव में घर की कच्ची दीवार छप्पर सहित गिरने से पास में सो रहा श्रमिक मलबे में दबकर घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

करदहा गांव निवासी बुधई पासवान (43) मजदूरी करता था। रविवार रात खाना खाने के बाद घर की कच्ची दीवार पर रखे छप्पर के नीचे चारपाई डालकर सो गया। रात में हुई बारिश में कच्ची गीली दीवार गिर गई।मलबे में बुधई दबकर गंभीर घायल हो गया। दीवार गिरने की आवाज सुन पड़ोसी दौड़े और उसे मलबे से बाहर निकाला। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। बेटे की मौत से मां पियारा, पिता और अन्य परिजन बेहाल हैं। लेखपाल फाजिल अंसारी ने जांच की। थानाध्यक्ष चंद्रकांत सिंह ने बताया कि दीवार गिरने से युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed