फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Ration shop suspended on fake mark sheet has been reinstated, report sought from DM

Unnao News: फर्जी मार्कशीट पर निलंबित राशन दुकान फिर बहाल कर दी, डीएम से मांगी रिपोर्ट

Sat, 25 Jan 2025 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ration shop suspended on fake mark sheet has been reinstated, report sought from DM
असोहा (उन्नाव)। फर्जी मार्कशीट लगाकर आवंटित कराई गई राशन दुकान को निलंबित करने के बाद गुपचुप तरीके से फिर बहाल कर दिया गया। ग्रामीण की शिकायत पर रायबरेली के विधायक ने विधानसभा में मुद्दा उठाया तो मामले ने तूल पकड़ा। प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

असोहा विकासखंड की ग्राम पंचायत बछौरा में मार्च-2018 में आनंद मोहन के नाम सरकारी राशन दुकान का आवंटन किया गया था। गांव के ही कुलदीप ने तत्कालीन एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कक्षा आठ की फर्जी मार्कशीट लगाकर दुकान का आवंटन कराने का आरोप लगाया था। एसडीएम ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान जिस स्कूल की कक्षा आठ की मार्कशीट लगाई गई थी, वहां के प्रधान शिक्षक ने फर्जी मार्कशीट होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद कोटेदार को तीन दिन के अंदर समस्त कागजातों के साथ प्रस्तुत होने के लिए नोटिस जारी किया गया था। समय पर नोटिस का जवाब न देने पर राशन दुकान को निलंबित कर दिया गया था। इसके कुछ दिन बाद राशन दुकान को गुपचुप तरीके से बहाल कर दिया गया था। कुलदीप ने इसकी शिकायत रायबरेली के हरचंदपुर से सपा विधायक राहुल राजपूत से की थी। विधायक ने विधानसभा सत्र के दौरान इस मामले को उठाया था और जांच कराने की मांग की थी। विधानसभा के विशेष सचिव ने अध्यक्ष के हवाले से मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव खाद एवं रसद विभाग को जांच कराने के लिए पत्र भेजा। इसी पत्र को प्रमुख सचिव खाद एवं रसद विभाग ने डीएम को भेजकर जांच कराकर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed