फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   rape with girl

छात्रा से दुष्कर्म

Tue, 15 Feb 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
rape with girl
मौरावां (उन्नाव)। क्षेत्र के एक गांव में घर के पास स्थित एक दुकान से घरेलू सामान लेने निकली कक्षा छह की छात्रा को बाइक पर सवार मास्क लगाए तीन युवकों ने अगवा कर लिया। उसके बाद कब्रिस्तान में ले जाकर तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। युवकों के चंगुल से छूटने से बाद नाबालिग छात्रा घर पहुंची और परिजनों को आप बीती सुनाई। पुलिस ने मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर पीड़ित छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की बेटी की 12 वर्षीय बेटी एक स्कूल में कक्षा छह में पढ़ती है। रविवार देर शाम 7:30 बजे वह घर के पास स्थित दुकान पर घरेलू सामान खरीदने गई थी। दुकान बंद होेने पर वह वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान चेहरे पर मास्क लगाए तीन युवक बाइक से आए और बच्ची को अगवा कर गांव के बाहर कब्रिस्तान में ले गए। वहा तीनो ने उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा जब घर पहुंची, तो उसकी हालत देख परिजन घबरा गए। किसान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद तीन अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों के चेहरे पर मास्क लगाए होने से पीड़ित छात्रा किसी को पहचान नहीं सकी है। सीओ पंकज सिंह ने बताया कि पीड़ित छात्रा को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed