{"_id":"f97e84019152d89ae34352e520720cb6","slug":"rape-hindi-news-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को दो दिन बंधक बनाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को दो दिन बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 15 Apr 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजगैन। दवा लेने जा रही महिला को गांव के एक युवक ने स्वास्थ्य केंद्र छोड़ने के बहाने अगवा कर दो दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद गांव के बाहर छोड़कर भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अजगैन थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी करीब पच्चीस वर्षीय महिला शनिवार को दवा लेने नवाबगंज स्वास्थ्य केंद्र जा रही थी। रास्ते में गांव में रहने वाला एक बाइक सवार युवक ने उसे स्वास्थ्य केंद्र छोड़ने के बहाने बाइक में बैठा लिया। पीड़िता के मुताबिक रास्ते में युवक ने उसे चाय-नाश्ता के बहाने नशीला पदार्थ खिला दिया।
विज्ञापन
होश आने पर उसने खुद को एक कमरे में बंद पाया। दो दिन तक कमरे में बंद रखकर युवक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। सोमवार देर शाम युवक उसे किसी चार पहिया वाहन से गांव के बाहर छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
मंगलवार को परिजन पीड़िता को लेकर अजगैन थाने पहुंचे जहां महिला ने तहरीर दी। अजगैन थाना प्रभारी निरीक्षक वीके मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी फरार है उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।