फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ramleela

मन में राम और किरदार में रावण

Wed, 13 Oct 2021 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
ramleela
रावण की किरदार निभाने वाले शिक्षक विवेक दीक्षित। संवाद - फोटो : UNNAO
फतेहपुर चौरासी/उन्नाव। रामलीलाओं में रावण का अभियन करने वालों के मन में राम ही बसते हैं। राम उनके आराध्य हैं। अभियन करने वालों ने बातचीत में अपने मन की भावनाएं व्यक्त कीं। बताया कि अट्टहास स्वयं में सर्वशक्तिमान के अहंकार की अनुभूति देता है। गर्जना से दर्शक तक भयभीत होते है। तब लगता है कि अभिनय साकार हो गया। राम हाथों परास्त होने पर अंतिम समय में रावण के रूप में खुद को रखने पर जो सुखद अनुभूति होती है उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

ऊगू कस्बा के दिक्षिताना निवासी विवेक दीक्षित कस्बे में होने वाली रामलीला में 10 साल से रावण का अभिनय कर रहे हैं। इस रामलीला में सभी पात्र स्थानीय लोग ही निभाते हैं। 32 वर्षीय विवेक पेशे से शिक्षक हैं। बताया कि अभियन उनका पेशा नहीं शौक है। भगवान राम और शिव के उपासक विवेक के परिवार में मां सावित्री, पत्नी रचना और एक बेटा शुभ है। बताया कि रामायण और दूसरे ग्रंथ पढ़कर रावण की भक्ति, शक्ति और ज्ञान सहित जीवन का हर पहलू जानने का प्रयास किया है। उसे ही अपने अभिन में उतार कर किरदार को जीवंत करने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन

उन्नाव के आवास विकास वृंदावन गार्डन में हो रही रामलीला में रावण का अभिनय करने वाले रसिया लाल शर्मा वृंदावन के मोहल्ला मोहन घेरा के रहने वाले हैं। बताया कि वह सात साल की उम्र से रामलीला और कृष्ण लीला का मंचन कर रहे हैं। बताते हैं कि रामलीला और कृष्णलीला के लगभग सभी पात्रों का अभिनय उन्हें आता है और डायलॉग कंठस्थ हैं। बताया कि अभियन ही उनकी जीविका का मुख्य साधन है। वह लोगों में रामलीला देखने के घटते प्रचलन को लेकर चिंतित भी हैं। बताते हैं कि दर्शकों की कमी उत्साह को कम करती है। बताया कि पत्नी नीलम व दो बेटे सोनू और प्रदीप हैं। सोनू ने एमबीए किया है। प्रदीप साफ्टवेयर इंजीनियर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed