फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Rakhi with the scent of sandalwood has arrived, will be beautiful

राखी से पटा बाजार, देशी राखियों की धूम

Wed, 10 Aug 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Rakhi with the scent of sandalwood has arrived, will be beautiful
उन्नाव। रक्षाबंधन के लिए राखी का बाजार सज गया है। इस बार देसी राखियों की धूम है। मथुरा की खास चंदन की खुशबू वाली राखी और रुद्राक्ष राखी का अलग रंग है। मथुरा में ये राखी खास पसंद की जाती हैं। इसकी कीमत 150 रुपये तक है। महिलाओं को ये खासी पसंद आ रहीं हैं।
विज्ञापन

बाजार में छोटे बच्चों के लिए डिजाइनर राखी आईं हैं। शहर में करीब ढाई करोड़ का राखी बाजार सजा है। रक्षाबंधन के लिए खरीदारी शुरू हो गई है। दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ और कानपुर के बाजार से राखियां आईं हैं। जरकिन पत्थर से सजी राखी सबसे महंगी है। इसी कीमत 180 से 260 रुपये तक है। इसमें हरे रंग का स्टोन (नग) लगा है। जो देखने में बहुत सुंदर है। इसी तरह भईया-भाभी की राखी का भी अपना अलग आकर्षण है।
विज्ञापन

कोलकाता की लुंबा का अलग रंग
कोलकाता की लुंबा राखी का अलग रंग है। ये कलीरों की तरह है। शादी के दौरान विवाहिता हाथ में सोने की कलीरे पहनती हैं। इसी अंदाज में ये राखी भी बनाई गई है। ये कोलकाता की खास राखी है जो शहर में भी महिलाओं को खासी पसंद आ रही है। इनकी कीमत 60 से 150 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पाइडर मैन, मोटू पतलू का बच्चों में क्रेज
बच्चों के लिए इस बार राखी बाजार में एक से बढ़कर एक राखी आईं हैं। स्पाइडर मैन, मोटू, पतलू, सिनचैन, कृष्णा और हाथ में तिरंगा लिए छोटा भीम की राखी बच्चों को भा रहीं हैं। इनकी कीमत 20 रुपये से 120 रुपये तक है।
रोली, चंदन के साथ राखी का पैक
बाजार में रक्षाबंधन पर बहनों के लिए रोली, चंदन के साथ राखी के पैक भी हैं। इनकी कीमत 14 रुपये है। इसमें दो राखी हैं तथा रोली और चंदन की प्लास्टिक की कटोरी है। इसकी डिजाइन सुंदर है। जिस कारण महिलाओं को ये पसंद आ रही है।
बाजार में तेजी आने की उम्मीद
बड़ा चौराहे पर राखी की दुकान लगाने वाले विनय का कहना है कि इस बार पिछले साल की तुलना में अधिक वैराइटी है। अभी तो बाजार धीमा है लेकिन उम्मीद है कि बुधवार से बाजार में तेजी आएगी।

झंडेश्वर मंदिर के पास राखी की दुकान लगाए अमन ने बताया कि इस बार पिछले साल की तुलना में अच्छी राखी आईं हैं। पिछले साल बाजार से बहुत अधिक फायदा नहीं हुआ है लेकिन इस बार खरीदारी अच्छी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed