{"_id":"5fd378868ebc3e3b9a5e0521","slug":"railway-unnao-news-knp599223487","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंचाहार एक्सप्रेस के लिए दुरुस्त किया ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंचाहार एक्सप्रेस के लिए दुरुस्त किया ट्रैक
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर गिट्टियां भरती बैलॅस ट्रेन।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। कानपुर से ऊंचाहार होकर प्रयागराज रूट पर विशेष ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन 14 दिसंबर से चलेगी। इसके लिए महीनों से बंद रेलवे ट्रैक की मरम्मत कराई गई। शुक्रवार को ट्रैक में गिट्टियां भरवाई गईं।
कोरोना के चलते लॉकडाउन में ट्रेनों का परिचालन बंद होने के साथ ही ऊंचाहार एक्सप्रेस के पहिये भी रुक गए थे। अब रेल मंत्रालय ने इसे विशेष ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन के तौर पर 14 दिसंबर से चलाने का निर्देश दिया है। रेल पथ का रखरखाव करने वाले अधिकारियों ने बैलॅश ट्रेन भेजकर ऊंचाहार की ओर से यहां उन्नाव जंक्शन रेलवे स्टेशन तक गिट्टियां भरवाईं। गिट्टियां बिछाने वाली इस ट्रेन ने ट्रैक पर आवश्यकता के हिसाब से गिट्टियां भरी दी हैं।
रेल पथ निरीक्षक विभाग के अनुसार अब आवश्यक होने पर मशीन के माध्यम से भरी गई गिट्टियों को ऊपर चढ़ाते हुए ट्रैक को और अधिक कसावट दी जाएगी। वैसे बैलॅश ट्रेन खासतौर से गिट्टियां बिछाने के लिए डिजाइन होती है। इसलिए काम कराने की बहुत आवश्यकता नहीं रहती है।