{"_id":"57a0e56d4f1c1b6f152b9fa5","slug":"railway-track-passing-through-the-porous-supporting-plate-garib-rath-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल पटरी की खुली सपोर्टिंग प्लेट से गुजर गई गरीब रथ एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल पटरी की खुली सपोर्टिंग प्लेट से गुजर गई गरीब रथ एक्सप्रेस
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव जंक्शन स्थित तीन नंबर प्लेटफार्म पर खुली पड़ी पटरियों की सर्पोटिंग प्लेट।
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह करीब सात बजे गरीब रथ एक्सप्रेस उन्नाव जंक्शन स्थित तीन नंबर प्लेट फार्म की डाउन लाइन से धड़धड़ाते हुए गुजरी। ट्रेन के निकलते समय पटरियों के पास से तेज आवाज आने के चलते चालक ने इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी।
चालक की सूचना पर ट्रेन गुजरने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मिला कि पटरियों को जोड़ने वाली सपोर्टिंग प्लेट ही खुली पड़ी थी। प्लेट खुली होने की जानकारी अफसरों ने सेक्शन विभाग को दी।
इसके बाद कर्मचारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और सपोर्टिंग प्लेट की मरम्मत की। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि विभागीय अफसरों ने सूचना मिलने पर मरम्मत का काम काफी तेजी से किया लेकिन इसमें विभागीय अफसरों की घोर लापरवाही भी सामने आई।
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों की मानें तो सपोर्टिंग प्लेट दो पटरियों को आपस में जोड़ती है और इसके खुल जाने से ट्रेन पटरियों से उतर सकती है या फिर पलट भी सकती है। इस बारे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर इरशाद ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।
वहीं पीडब्ल्यूआई मंजीत सिंह ने बताया कि तीन नंबर प्लेटफार्म स्थित डाउन लाइन पर सपोर्टिंग प्लेट खुल गई थी। जानकारी होते ही इसकी मरम्मत करवा दी गई थी।